फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On Rakshabandhan in Morni, sisters tied Rakhi on the wrists of their brothers

Panchkula News: मोरनी में रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 10 Aug 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan in Morni, sisters tied Rakhi on the wrists of their brothers
मोरनी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खंड़ मोरनी में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और स्नेह का सुंदर नजारा देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा करवाते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। इस बार कई भाइयों ने पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए बहनों को गिफ्ट में पौधे भी भेंट किए।
विज्ञापन


शनिवार को गांव और कस्बों में सुबह से ही घर-घर में तैयारियां जोरों पर रहीं। छोटे बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों से बाजार भी गुलजार रहे। कई स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं ने भी राखी प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले ही आयोजित कर भाई-बहन के रिश्ते की महत्ता को उजागर किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन न केवल रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश भी देता है। पर्व के अवसर पर मोरनी के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपनों के लिए मंगल कामना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed