{"_id":"688d078b5f9a1c22040f46da","slug":"on-august-4-health-workers-will-protest-against-jio-fencing-by-stopping-work-for-one-hour-panchkula-news-c-87-1-pan1001-125364-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कलेक्टर रेट नहीं किया अपलोड, जिले के पांच तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कलेक्टर रेट नहीं किया अपलोड, जिले के पांच तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन
पंचकूला। कलेक्टर रेट अपलोड नहीं होने के चलते शुक्रवार को जिले के पांच तहसीलों में रजिस्ट्री नहीं हुई। इसका कारण रिवाइज्ड कलेक्टर रेट को वेब हैरिस सॉफ्टवेयर पर फ्रीज नहीं करना रहा। इस वजह से रजिस्ट्री के लिए तहसीलों में पहुंचे लोग सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चक्कर काटते रहे। इस बीच जब भी रजिस्ट्री के लिए पहुंचे लोग कर्मचारियों से पूछ रहे थे तो उन्हें टेक्निकल खराबी के चलते वेब हारिस सॉफ्टवेयर नहीं चलने का हवाला दिया जा रहा था। हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। अब सोमवार से लोगों की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां शुरू होंगी।
दअरसल, जिले के तहसीलों में आमतौर पर 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां होती हैं। पंचकूला तहसील में एक दिन में करीब 40 से 50, लका में 50 से 60 रजिस्ट्रियां, रायपुररानी में 40 से 45, बरवाला उपतहसील में 25 से 30 और मोरनी उपतहसील में 20 से 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। ऐसे में करीब 200 प्रापर्टियों की रजिस्ट्रियां करवाने वाले करीब 500 से ज्यादा लोगों को तहसील के दफ्तरों का चक्कर लगाकर खाली हाथ वापस जाना पड़ा।
1 अगस्त को रिवाइज्ड कलेक्टर रेट लागू किया........
सीएम ने हरियाणा के 22 जिला के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि 1 अगस्त को रिवाइज्ड कलेक्टर लागू किया जाए। इसके बाद भी जिला प्रशासन की ओर से उसे लागू नहीं किया गया और लोग परेशान हुए। वहीं रिवाइज्ड कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट 30 जुलाई की दोपहर बनाकर उसे जिला प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। सरकार के निर्देश के मुताबिक लोगों से सुझाव और आपत्तियां अगले 24 घंटे 31 जुलाई की शाम तक मांगा गया था। 1 अगस्त की सुबह उपायुक्त ने लोगों के सुझाव और आपत्तियां मिलने के बाद रिवाइज्ड कलेक्टर रेट की फाइनल मीटिंग की और कलेक्टर रेट लागू करने के निर्देश दे दिए। इसे लागू करने में घंटों लगने के कारण लोगों की शुक्रवार 1 अगस्त को रजिस्ट्रियां नहीं हो पाईं।