{"_id":"672cf3bc154bf46bc1036745","slug":"officials-did-not-come-to-confiscate-the-farm-due-to-ugrahans-opposition-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-556775-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उगराहां के विरोध के चलते खेत की कुर्की करने नहीं आए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उगराहां के विरोध के चलते खेत की कुर्की करने नहीं आए अधिकारी
Thu, 07 Nov 2024 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
बैंक ने दो किसानों के खेत की कुर्की करना किया था तय
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। भाकियू एकता उगराहां के विरोध के चलते बैंक अधिकारी, गांव महिलां में खेत की कुर्की करने नहीं पहुंचे। यूनियन की ओर से खेत में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
वीरवार को किसान नेता जगजीत सिंह सेखों के नेतृत्व में उगराहां यूनियन ने गांव महिलां के दो किसान भाइयों के खेत की कुर्की नहीं होने दी। उन्होंने बताया कि गुरलाल सिंह और गुरप्रीत सिंह (दोनों सगे भाई हैं) ने कई साल पहले अपनी जमीन पर 3 लाख रुपये की लिमिट बैंक से ली थी, तब सरकार ने वादे के मुताबिक लोन माफ नहीं किया। बाद में कोरोना के चलते किसान कर्ज की किश्तें नहीं चुका पाए। कर्ज बढ़कर आठ लाख हो गया। दोनों भाइयों के पास केवल चार एकड़ जमीन है और कर्ज अदा करने में सक्षम नहीं हैं।
उगराहां यूनियन का एलान है कि ऐसे हालात में किसान की जमीन की कुर्की नहीं होने देंगे। इसी के तहत विरोध किया गया है और कोई अधिकारी कुर्की या नीलामी करने नहीं पहुंचा। इस अवसर पर जगदीप सिंह, सुखबीर सिंह, चमकौर सिंह, गुरजंट सिंह, दर्शन सिंह मान, जसविंदर कौर, चरणजीत कौर, गुरदेव कौर, मलकीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
फ़ोटो । सुनाम के गांव महिलां में कुर्की के विरोध में धरने पर बैठे किसान।