फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers will be appointed in every police station for the safety of newly married couples.

Panchkula News: नवविवाहित जोड़ों की सुरक्षा के लिए हर थाने में नियुक्त होंगे अधिकारी

Thu, 15 May 2025 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 15 May 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Officers will be appointed in every police station for the safety of newly married couples.
डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने ली समीक्षा बैठक, हर शिकायत पर तीन दिन में होगी निष्पक्ष जांच
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते खतरे का सामना कर रहे नवविवाहित जोड़ों की सुरक्षा के लिए पंचकूला पुलिस ने अहम कदम उठाया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए।



पुलिस ने मार्च में विशेष सेल का गठन किया था, जिसकी नोडल अधिकारी एसीपी दिनेश को बनाया है। अब इस सेल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक थाने में एएसआई रैंक के अधिकारी को नामित किया है, जो प्रेमी युगल से जुड़ी शिकायतों की जांच तीन दिनों के भीतर निष्पक्ष रूप से करेगा।
विज्ञापन

चौबीस घंटे चालू रहे हेल्पडेस्क

डीसीपी कार्यालय स्थित सुरक्षा शाखा में एक विशेष हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 8146630011 जारी किया गया है। यह हेल्पडेस्क 24 घंटे चालू रहेगा और आने वाली सभी शिकायतों की मॉनिटरिंग करेगा। शिकायतों का पूरा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें आवेदन की तिथि, संबंधित अधिकारी का नाम, जांच की स्थिति और सुनवाई का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन दिन में होगी अपील पर कार्रवाई

अगर कोई पीड़ित जांच अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट होता है तो वह पुलिस उपायुक्त से सीधे अपील कर सकेगा। डीसीपी स्तर पर इस अपील पर अधिकतम तीन कार्य दिवसों में निर्णय लिया जाएगा, ताकि पीड़ित को त्वरित राहत मिल सके।




अनदेखी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने साफ किया है कि इन निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रेमी युगल की जान और स्वतंत्रता की रक्षा करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed