फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officers reached the corporation office on foot, gave a message of environmental protection

निगम कार्यालय पैदल पहुंचे अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 23 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the corporation office on foot, gave a message of environmental protection
पंचकूला। विश्व कार मुक्त दिवस पर नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह, संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग और डीएमसी दीपक सुरा बुधवार को पैदल ही निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऐसा करके शहरवासियों को प्रदूषण कम करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं, लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमराज रजा और तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा साइकिल से दफ्तर पहुंचे। निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण काफी दूषित हो चुका है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई तरीके निकाल रही है। हर साल प्रदूषण को रोकने के लिए 22 सितंबर विश्व भर में कार मुक्त दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

विश्व कार मुक्त दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए साइकिल या पैदल चलने, सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचता है इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं। आज ग्लोबल वार्मिंग एक अंतरराष्ट्रीय समस्या बन गई है, जिसे इन उपायों से रोका जा सकता है। लोगों को शेयरिंग बाइक, टैक्सी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करके प्रदूषण को रोकने में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed