फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oath taking ceremony at Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar Bhawan today

आज बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 13 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony at Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar Bhawan today
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में शपथ ग्रहण समारोह आज
विज्ञापन

नगर परिषद कालका के प्रधान और नवनिर्वाचित 31 पार्षद लेंगे शपथ
फोटो नंबर: 12पीएएनकेएलकेपी01
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद कालका चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदभार संभालते ही अध्यक्ष और पार्षद नप के कामकाज चला सकेंगे। प्रधान पद पर भाजपा के कृष्ण लाल लांबा निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 31 पार्षद चुने गए हैं। जीत के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के यहां खुशी और जश्न का सिलसिला अभी तक जारी है। लेकिन अब जनता को आशा है कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण करेंगे और नप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर चुनाव के वक्त जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे।
इस संबंधी नगर परिषद की ईओ निशा शर्मा ने बताया कि बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी प्रधान और पार्षदों को पद के दायित्वों की शपथ दिलवाएंगी। इसके लिए रेलवे रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन को स्थल के रूप में चुना गया है। यहां शाम चार बजे से शपथ ग्रहण की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

तैयारियों में जुटा दिखा प्रशासन
बुधवार को रेलवे रोड पर स्थित आंबेडकर भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरान आंबेडकर भवन में साफ-सफाई और जिस हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होना है वहां पर फुट मैट और कुर्सियां सजाने का काम चलता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुधवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में नवनिर्वाचित प्रधान और पार्षदों को शपथ दिलवाई जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन शाम को चार बजे शुरू होगा। -रूचि सिंह बेदी, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed