फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nursing student died in car accident

Panchkula News: कार की टक्कर से नर्सिंग की छात्रा की मौत

Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nursing student died in car accident
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर शुरू की जांच माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन जाते वक्त सड़क पार करते हुए अज्ञात कार ने झारखंड निवासी नर्सिंग की छात्रा मनीता कुमारी (23) को टक्कर मार दी। हादसे में मनीता के हाथ, पैर, सिर, मुंह पर काफी चोटें आईं। चोटें लगने के बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान मनीता की मौत हो गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने उसकी सहेली सरस्वती निवासी गांव कैमा थाना लातेहार, झारखंड के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सात जून को मनीता और उसकी सहेली चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास बस से उतरे और स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाने लगे। जैसे ही वह चंडमंदिर स्टेशन जाने के लिए सड़क पार करने लगे तो इसी बीच एक कार चालक ने मनीता को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल होने के कारण मनीता को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 9 जून को सुबह मनीता कुमारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी सहेली सरस्वती के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका का शव लेने के लिए परिजन झारखंड से पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शिमला घूमकर आई थी मनीता
पुलिस ने बताया कि मनीता झारखंड से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वह झारखंड से 29 मई को शिमला घूमने के लिए चली थी। एक जून को शिमला पहुंची। वह घूमने के बाद वह सात जून को झारखंड घर जाने के लिए निकली, लेकिन चंडीमंदिर स्टेशन पर जाते वक्त सड़क पार करते वक्त एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed