फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nursing officers protested by wearing black badges in Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसरों ने काले बैज लगाकर जताया विरोध

Wed, 24 Jul 2024 07:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers protested by wearing black badges in Civil Hospital
पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग ऑफिसरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की। यह प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा। इसके साथ ही 25 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे दो घंटे की हड़ताल रहेगी। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो वह पूरी तरह से हड़ताल करने का फैसला ले सकते हैं। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता बांगड़ ने बताया कि हमारी मांगे लंबित हैं। सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये दिए जाएं। नर्सिंग कैडर को केंद्र के समान ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए। इसके साथ नर्सिंग कैडर की डीजीएचएस कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर नर्सिंग की पोस्ट को अतिशीघ्र भरा जाए। इस मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया है। इसके बाद इस पर अमल नहीं हो पाया है। इस कारण अब वह काले बिल्ले लगाकर काम करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed