फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number of trains increased at Chandigarh station, passengers forced to wait in the scorching sun

Panchkula News: चंडीगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ी, यात्री तपती धूप में इंतजार करने को मजबूर

Mon, 06 May 2024 04:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Number of trains increased at Chandigarh station, passengers forced to wait in the scorching sun
वेटिंग रूम में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी, पार्सल की संख्या अधिक होने से स्टेशन पर है अफरा-तफरी का आलम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। किसान आंदोलन के चलते शंभू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से छह नंबर पर यात्रियों को बिना शेड तपती गर्मी में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। चंडीगढ़ से अमृतसर जाने वाली 60 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेनें अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-साहनेवाल से होकर गुजर रही हैं। लोगों को लंबी दूरी तय कर चंडीगढ़ आना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनें भी चार से पांच घंटे तक देरी से आ रही हैं। चंडीगढ़ से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनों का अवागमन बाधित है। कई ट्रेनें अभी तक रद्द हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले सुनील कुमार, परमिंदर कौर, सुरिंदर सिंह ने बताया कि वेटिंग रूम में दो घंटे से बैठे हैं। ट्रेनों का अवागमन बाधित है। दिल्ली जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनें देरी से आ रही हैं। शिरडी साईं एक्सप्रेस से सफर करने वाली सुचेता सिंह ने बताया कि ट्रेन चंडीगढ़ चार घंटे देरी से आई। सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि सफर के लिए प्लेटफार्म पर शेड नहीं होने से गर्मी में परेशानी हो रही है। चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का काम चलने के कारण यहां के शेड हटा दिए गए हैं। इस कारण इस तरह की दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन


पार्सल भी प्लेटफार्म पर बढ़ा
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्सल भी अधिक हो गया है। ट्रेनों का अवागमन बंद होने से अधिकतर लोग चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से बुकिंग करवा रहे हैं। इस कारण बुकिंग 20 फीसदी तक बढ़ गई है। अवागमन बाधित होने के कारण यात्रियों के साथ लोग सामान की इंक्वायरी करने आ रहे हैं। अधिकतर सामान दो दिन तक लेट पहुंच रहा है। सेक्टर -22 चंडीगढ़ निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी बाइक भोपाल से पार्सल के माध्यम से आनी है। अभी तक नहीं पहुंची है। इस कारण दिक्कत हो रही है। दो दिन बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की ओर से ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस कारण ट्रेनें लेट हो रही है। जैसे ही ट्रैक ठीक होगा। ट्रेनों का संचालन दोबारा रूट पर किया जाएगा। - मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed