फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number of sensitive polling stations reaches five thousand in Punjab

Panchkula News: पंजाब में पांच हजार तक पहुंची संवेदनशील मतदान कंद्रों की संख्या

Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Number of sensitive polling stations reaches five thousand in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या पांच हजार तक पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय के साथ बैठक की थी। इसमें बीते वर्षों में आपराधिक व अन्य गतिविधियों के मद्देनजर संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों की पहचान की जा रही है और चुनाव की तारीख के आसपास ही उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब में लगभग 24000 पोलिंग बूथ हैं और हमारी मांग के अनुसार हमें केंद्रीय बल की अन्य टुकड़ी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक 25 कंपनियां आ चुकी हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए मतदान होना है। बीते बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की टीम ने पंजाब के सभी उपायुक्तों (डीसी) पुलिस आयुक्तों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में ड्रग्स, शराब और नकदी की तस्करी को रोकने के लिए अपने अभियानों को बढ़ाने का निर्देश दिया था। निर्वाचन आयोग के दल ने अधिकारियों से मतदान के दौरान राज्य में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय बलों के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा था। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शराब और नशीली दवाओं की बरामदगी के संबंध में सभी जिलों से विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों की ओर से उठाए गए कदमों, वेबकास्टिंग व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। इसी तरह निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी डीसी, सीपी और एसएसपी के साथ चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed