फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Number increase case: Master key was in the hands of HCS Nagar, big disclosure in State Vigilance Bureau's inquiry

नंबर बढ़ाने का मामला : एचसीएस नागर के हाथ में थी मास्टर की, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ में बड़ा खुलासा

Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Number increase case: Master key was in the hands of HCS Nagar, big disclosure in State Vigilance Bureau's inquiry
पंचकूला। डेंटल सर्जन की लिखित परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए लाखों रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव अनिल नागर ने हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। नागर ने पांच घंटे की पूछताछ में बताया कि डेंटल सर्जन और एससीएस भर्ती की मास्टर चाबी उसके हाथ में थी। वह झज्जर निवासी अश्वनी के साथ मिलकर अंक बढ़ाने के खेल को अंजाम देता था।
विज्ञापन

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी सरीफ सिंह ने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपियों से कई राउंड में पूछताछ की गई है। वहीं, उप सचिव नागर के आकाओं की तलाश तेज कर दी गई है। एजेंसी के मालिक जसबीर सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब तीन से चार घंटे चली पूछताछ में नागर ने बताया कि वह अश्वनी के साथ मिलकर शीट निकालकर स्कैनिंग करता था। इसके बाद अंक बढ़ाने के खेल को अंजाम देने के बाद री-स्कैनिंग करता था। सरीफ सिंह के मुताबिक पहले राउंड में तो आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद दूसरे राउंड में एक-दूसरे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हुई। तीसरे राउंड में एक बार फिर सभी से एक-एक करके पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर इस मामले से जुड़ी बड़ी मछलियां हैं। ये खंगाला जा रहा है कि उप सचिव किसकी शह पर आयोग की भर्तियों में नंबर बढ़ाने के लिए पैसे लेता था। पैसा किस किस को जाता था, इसकी भी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच अधिकारी नागर से यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके सिर पर किसका हाथ है। जांच अधिकारियों ने नागर के करीबियों, जानकारों व मोबाइल पर अधिक बात करने वालों को सूचीबद्ध कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। नागर के जब्त मोबाइल फोन, काल डिटेल समेत बरामद किए गए दस्तावेजों के आधार पर विजिलेंस की जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की जांच कर रहे एसपी हिमांशु गर्ग, डीएसपी सरीफ सिंह व उनकी टीम ने नागर के दोस्तों और सगे संबंधियों से गहन पूछताछ की। कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनमें एचपीएससी के कुछ कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। विजिलेंस का मानना है कि अकेला अधिकारी इतनी बड़ी रकम और इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed