फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI Punjab President Isharpreet Singh sought security from gangsters citing danger

Highcourt: एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह ने कोर्ट से मांगी सुरक्षा, खुद को गैंगस्टरों से बताया खतरा

Sun, 02 Oct 2022 01:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 01:24 AM IST
सार

इशरप्रीत सिंह सिद्धू ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के जरिये अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया है कि वह सिद्धू मूसेवाला का करीबी दोस्त था। सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने 29 मई को दिन दहाड़े हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
NSUI Punjab President Isharpreet Singh sought security from gangsters citing danger
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

विस्तार

कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया पंजाब के अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह सिद्धू ने खुद को सिद्धू मूसेवाला का दोस्त बताते हुए गैंगस्टरों से खतरा बता हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। याचिका पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 18 नवंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। साथ ही पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं कि वह याचिकाकर्ता की सुरक्षा की समीक्षा पर उचित कदम उठाएं। अगर याची के पास पहले से सुरक्षा है तो उसे कम न किया जाए।

विज्ञापन


इशरप्रीत सिंह सिद्धू ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के जरिये अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया है कि वह सिद्धू मूसेवाला का करीबी दोस्त था। सिद्धू मूसेवाला की गैंगस्टरों ने 29 मई को दिन दहाड़े हत्या कर दी थी, जिसके बाद से याचिकाकर्ता को भी गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि अब वह एनएसयूआई पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त हो चुका है। एनएसयूआई कांग्रेस का ही छात्र संगठन है, जो इस समय पंजाब में विपक्ष में है। उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा दी जाए और सरकार को आदेश दिया जाए कि याची पर खतरे का आकलन कर इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को दें और जब तक यह याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तब उसे पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed