{"_id":"60c219aa8ebc3e59b5120cfb","slug":"nri-women-complaint-against-her-in-laws-panchkula-news-pkl4161957197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग चेयरपर्सन से इंसाफ की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग चेयरपर्सन से इंसाफ की लगाई गुहार
विज्ञापन
अमृतसर। महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी से वीरवार को अमृतसर में अधिकारियों की बैठक के दौरान एक एनआरआई महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई। जिसके तुरंत बाद ही चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों को मामले की कार्रवाई के बाद रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
एनआरआई महिला गुरप्रीत कौर ने बताया कि साल 2009 में वह स्टूडेंट वीजा पर आस्ट्रेलिया गई थी। इस दौरान 2013 में वहां रहने वाले उसके चाचा ने उसकी शादी कोहाली गांव के कुलबीर सिंह, जो आस्ट्रेलिया में ही रहता था, के साथ कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दो तीन महीनों बाद ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और ससुराल वालों ने पैसों की मांग की।
पीड़िता ने बताया कि उसका पिता और भाई भी उसके ससुराल की पैसों की मांग पूरी करते रहे। इस दौरान उसने अपनी कमाई से अपनी सास के खाते में तीस लाख रुपये की एफडी भी करवाई। उसने महिला आयोग की चेयरपर्सन को बताया कि उसका पति और ससुर उसे मारना चाहते हैं और लोहे की राड से उसके साथ की गई मारपीट के चोटों के निशान भी महिला आयोग की चेयर पर्सन को दिखाए। उसकी सास की मौत होने पर वे लोग आस्ट्रेलिया से भारत आए हैं तो उसे आयोग की चेयरपर्सन का अमृतसर होने की सूचना मिलते ही वह तुरंत उनसे मिलने आ गई। महिला की शिकायत सुनते ही महिला आयोग चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों को ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए महिला को इंसाफ दिलाने व पूरे मामले की रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करने के आदेश दिए है।