फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NRI brother's kothi captured

एनआरआई भाई की कोठी पर किया कब्जा

Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
NRI brother's kothi captured
पंचकूला। कनाडा में रहने वाले की कोठी पर भाई ने कब्जा कर लिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश कुमार डुडेजा ने आरोप लगाया कि उनके भाई चंद्रेश डुडेजा, भाई की पत्नी चरणजीत डुडेजा और उनके बेटे भरत डुडेजा ने मिलकर उनके घर पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनके भाई चंद्रेश डुडेजा के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था। इसके बाद राजेश कुमार कनाडा चले गए थे। उन्हें बंटवारे में मकान का फर्स्ट फ्लोर मिला था। राजेश कुमार ने बताया कि पिता की मौत के बाद उनकेे भाई चंद्रेश डुडेजा ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर उनके फर्स्ट फ्लोर पर कब्जा कर लिया। इसके बाद जब वह कनाडा से वापस आए तो उन्हें इस बात का पता चला। उन्होंने अपने भाई से कहा कि उनका हिस्सा उन्हें दे दें। इसके बाद भी उन्होंने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जो भी इसमें आरोपी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed