फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now you will have to pay Rs 2100 for havan and only Rs 500 for vehicle puja in Mata Mansa Devi temple.

Panchkula News: अब माता मनसा देवी मंदिर में हवन के 2100 और वाहन पूजा के महज 500 रुपये देने होंगे

Fri, 21 Jun 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay Rs 2100 for havan and only Rs 500 for vehicle puja in Mata Mansa Devi temple.
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में हवन और वाहन पूजा करवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब मंदिर परिसर में हवन के लिए 3100 के बजाय 2100 रुपए देने होंगे। दोपहिया वाहन के पूजन के लिए 500 की बजाय 200 और चार पहिया वाहन के पूजन के लिए 1100 की बजाय महज 500 रुपये देने होंगे। यह निर्णय श्राइन बोर्ड की 21 वीं समीक्षा बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत कई परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मेयर कुलभूषण गोयल एवं गैर सरकारी सदस्य विशाल सेठ की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वहीं बास चंडी भोज मटौर मंदिर को श्राइन बोर्ड के अधीन लाने और गांव के लोगों की राय के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी की राय के बाद निर्णय केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा 4 कनाल 6 मरले भूमि माता मनसा देवी धार्मिक स्थल को दिए जाने पर, एचएसवीपी प्रशासक से राशि न लिए जाने के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रशासक ने धार्मिक स्थल के लिए यह भूमि निशुल्क देने की बात कही है। इसके अलावा हनुमान वाटिका के भव्य विकास के लिए जुलाई माह में टेंडर लगाए जाएंगे। इसके लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


22 करोड़ रुपये की लागत से संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण कार्य.............
माता मनसा देवी पूजा परिसर में लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसमें उच्च क्वालिटी का सामान उपयोग में लाया जाए। राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के बहिरंग रोगी विभाग का संचालन कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके परिसर में वृद्ध आश्रम को जाने वाले पहुंच मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य आगामी 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा माता मनसा देवी पूजा स्थल परिसर में संस्कृत गुरुकुल की स्थापना के लिए दी गई 2 करोड़ रुपये की राशि का सदुपयोग करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी इस राशि को निर्माण कार्य में लगाना सुनिश्चित करेगी। एमडीसी में परिसर में चल रहे सेफ हाउस को बदलने के लिए पुलिस आयुक्त पंचकूला से फोन पर बात की। इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि तुरंत प्रभाव से सेफ हाउस बदल दिया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने के निर्देश, वेडिंग जोन के लिए कर सकते हैं आवेदन......
एमडीसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बारे में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा होने की स्थिति में संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज और जेई की जिम्मेदारी तय की गई है। इसलिए मंदिर परिसर और वीआईपी गेट के सामने की भूमि जल्द से जल्द खाली करवाई जाए। झुग्गी भी 5 दिन में हटवाई जाएं। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी के लिए 750 वेंडिग जोन की साइट खाली है। इनमें आवेदन कर रेहड़ी-फड़ी वाले वेेंडिंग जोन ले सकते हैं। पंचकूला के कई सेक्टरों में वेंडिंग जोन बहुत अच्छा चल रहा है और युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

लक्ष्मी भवन धर्मशाला एवं लाजवंती गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार होगा
एमडीसी परिसर में लक्ष्मी भवन धर्मशाला एवं लाजवंती गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार करने के लिए जल्द ही एचएसवीपी के अधिकारी एस्टीमेट तैयार करेंगे। इसके अलावा मंदिर के मुख्य भवन पर भित्ति चित्रों की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में चल रहे वीटा बूथों की अवधि एवं किराए का निर्णय लेने के बारे में समीक्षा करते हुए ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उनसे पूर्व में लिए गए फैसले के अनुसार ही राशि ली जाए। इसके अलावा पंचकूला में वीटा बूथ वाले अधिक एरिया कवर कर रहे हैं, अधिकारी उनकी जांच करें और उचित कार्रवाई अमल में लाएं।

बैठक में माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड परिसर में चलाई जा रही गौशाला की समय अवधि बढ़ाने के बारे में निर्णय लिया गया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि माता मनसा देवी परिसर के तीनों मंदिरों की सुरक्षा भूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से ही करवाई जाए। इसलिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम से ही सुरक्षा गार्ड लिए जाएं। बैठक में उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सीईओ माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, पृथ्वी राज सिंह सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed