फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the youth of Punjab will get a chance to make future in defense services: Captain

अब पंजाब के युवाओं को रक्षा सेवाओं में मिलेगा भविष्य बनाने का मौका: कैप्टन

Thu, 04 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Now the youth of Punjab will get a chance to make future in defense services: Captain
चंडीगढ़। अब पंजाब के युवाओं को रक्षा सेवाओं में भी अपना भविष्य बनाने का मौका मिल सकेगा। यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने होशियारपुर जिले में बनने वाले आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट का वर्चुअल रूप से नींव पत्थर रखते हुए कही। कैप्टन ने कहा कि 27 करोड़ रुपये की लागत से 12.75 एकड़ के क्षेत्रफल में इसे बनाया जा रहा है। इस संस्था में सालाना 270 उम्मीदवार प्रशिक्षण ले पाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया बनने वाला यह इंस्टीट्यूट पंजाब के लड़के-लड़कियों के सेना में जाने के सपने को साकार करने में बहुत सहायक सिद्ध होगा। ऐसे समय जब हमारी महिला पायलट अफसर राफेल और हेलीकॉप्टर उड़ा रही हैं और रक्षा सेनाओं के हर क्षेत्र में सक्रियता के साथ शामिल हैं तो वह दिन भी जल्द ही आएगा जब भारत में हमारी लड़कियां भी बाकी मुल्कों की दूसरी लड़कियों की तरह सशस्त्र बलों का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली द्वारा राज्य के युवा लड़कों के एनडीए या ऐसी अन्य अकादमी द्वारा सशस्त्र बलों में परमानेंट कमीशन के योग्य बनाने के लिए निभाई गई भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक अप्रैल, 2017 से 31 दिसंबर, 2020 तक इस अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर चुके 144 कैडेटों में से 97 एनडीए में शामिल हुए और 65 को अफसर के तौर पर कमीशन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के सचिव राहुल तिवारी ने बताया कि नई बनने वाली संस्था में 40 उम्मीदवारों की क्षमता के साथ तीन-तीन महीने के समय के साथ एक साल में तीन कोर्स चलाएगी। इससे संस्था की प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण विंग के अंतर्गत सालाना 120 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हासिल होगा। इसी तरह एक अन्य सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ट्रेनिंग विंग के अंतर्गत संस्था उन उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देगी जिनको सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में उपस्थित होने के लिए कॉल लेटर हासिल हो चुके हैं। यह संस्था साल में 30 विद्यार्थियों की क्षमता के साथ 8-8 हफ्तों के 5 कोर्स चलाएगी जिससे साल में 150 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण मुहैया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed