फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now the push for jobs will end, 10 thousand youth will get employment

Panchkula News: अब नौकरी के लिए धक्के होंगे खत्म, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 06 Jun 2023 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Now the push for jobs will end, 10 thousand youth will get employment
सभी जिलों में आज से शुरू होगी प्लेसमेंट ड्राइव, आठ से 60 हजार महीना वेतन वाली दी जाएंगी नौकरियां
विज्ञापन

425 कंपनियां युवाओं के चुनाव के लिए पहुंचेंगी, विभाग की तरफ से किए गए पूरे इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के युवाओं को अब नौकरी के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने युवाओं को 10 हजार नौकरियां मुहैया करवाने का फैसला लिया है। बुधवार से राज्य के सभी जिलों में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।
आठ हजार से 60 हजार रुपये प्रति महीना वेतन वाली नौकरियां मुहैया करवाई जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार विभाग के जॉब पोर्टल http://www.pgrkam.com पर भी स्वयं को रजिस्टर करवा पाएंगे। रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह मुहिम एक ही समय राज्य के सभी जिलों में चलाई जाएगी। वर्धमान, स्पोर्टकिंग, फ्लिपकार्ट, एयरटेल और रिलायंस समेत 425 प्रमुख कंपनियां युवाओं को चुनने के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक प्लेसमेंट मुहिम में पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी), आईटआई, डिप्लोमा होल्डर, 12वीं पास, मैट्रिक पास नौजवानों सहित उन नौजवानों को भी नौकरियां प्राप्त करने के मौके दिए जाएंगे, जिन्होंने कोई शैक्षिक योग्यता प्राप्त नहीं की। प्लेसमेंट मुहिम में कोई दिक्कत न आए इसको लेकर भी पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार जॉब पोर्टल पर लॉगइन करके या जिला रोजगार और उद्यम ब्यूरो द्वारा स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं। सीधे प्लेसमेंट ड्राइव वाली जगह पर भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट मुहिम संबंधी स्थानों के विवरण विभाग के जॉब पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति दीप्ति उप्पल ने बताया कि रोजगार उत्पत्ति विभाग इस मुहिम द्वारा रोजगारदाताओं को योग्य उम्मीदवार तलाशने के साथ-साथ नौजवानों को रोजगार के नए मौके प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करने की निरंतर कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed