फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now submit the test fees online in the medical college sector 32 chandigarh

बड़ी राहतः जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में अब ऑनलाइन जमा कराएं लैब टेस्ट की फीस, जानिए कैसे

Tue, 22 Oct 2019 11:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 22 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Now submit the test fees online in the medical college sector 32 chandigarh
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के बाद अब किसी भी टेस्ट की फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। मरीजों को अब फीस की लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। लोग घर बैठे या अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन पेमेंट जमा कर सकते हैं। यह सुविधा शुरू करने वाला मेडिकल कॉलेज ट्राइसिटी का पहला हास्पिटल बन गया है। मेडिकल कॉलेज में करीब 1700 से ज्यादा टेस्ट होते हैं। इन सभी की फीस अब ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। इस सुविधा का फायदा ओपीडी व दाखिल मरीज भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि मरीज को पहले कार्ड बनाने की लाइन में खड़ा होता था। डॉक्टर को दिखाने के बाद यदि उसे कोई जांच करवानी होती थी तो उसे फीस की लाइन में खड़ा होना पड़ता था। यह लाइन काफी लंबी होती है। इस तरह से मरीजों को काफी मुश्किलें आती थीं। मेडिकल कॉलेज ने इस समस्या को समझा और पेमेंट को ऑनलाइन जमा करने का फैसला लिया। मेडिकल कॉलेज की ओर से बताया गया है कि एक दिन में 12 हजार से ज्यादा मेडिकल टेस्ट होते हैं। इसमें ओपीडी, इमरजेंसी व आईपीडी के मरीज के शामिल हैं।
विज्ञापन


मरीज ऐसे भरें फीस
सबसे पहले मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर जाएं। यहां दाएं हाथ की तरफ ऑनलाइन पेमेंट (लैब टेस्ट) का विकल्प है, उस पर क्लिक कीजिए और एक नया पेज खुल जाएगा। नए पेज पर मरीज सीआर नंबर और मोबाइल नंबर डालकर सर्च का बटन दबाना होगा और अपनी जांच को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद सेव का बटन दबाएंगे तो मोबाइल पर एक मैसेज आ आएगा। उसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा। फिर आपको डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो उसके बाद टोकन नंबर आएगा, जिसे सैंपल कलेक्शन प्वाइंट पर दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से इसका ट्रायल चल रहा था। कुछ खामियां भी दिखी हैं, जिन्हें अपडेट कर दिया गया है। यह मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अब उन्हें फीस जमा करने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना होगा।
- अनिल मोदगिल, प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed