फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now short circuit occurred in portable X-ray machine in PGI emergency

Panchkula News: अब पीजीआई इमरजेंसी में पोर्टेबल एक्स रे मशीन में हुआ शॉर्ट सर्किट

Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now short circuit occurred in portable X-ray machine in PGI emergency
चंडीगढ़। पीजीआई की इमरजेंसी में मंगलवार की सुबह पोर्टेबल एक्स-रे मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसे टेक्निकल स्टाफ ने समय रहते देखकर बड़ी दुर्घटना होने से रोक लिया। पीजीआई प्रशासन के अनुसार रेडियो डायग्नोसिस विभाग के पास 12 पोर्टेबल एक्स-रे मशीन है जो ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी और अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों का एक्स रे करती है। इन मशीनों से प्रतिदिन लगभग 200 एक्स रे किया जाता है। वहीं, इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि प्रशासन ने मरीजों की प्रतीक्षा सूची को खत्म करने के लिए मशीनों से जरूर से ज्यादा काम लेना शुरू कर दिया है। इस कारण इस तरह की समस्या हो रही है। बता दें की पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में शनिवार को ऑपरेशन थिएटर के पेंडेंट के स्विच पैनल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed