फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now, Ramp will improve the fortunes of MSMEs

Panchkula News: अब रैंप संवारेगा एमएसएमई की किस्मत

Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now, Ramp will improve the fortunes of MSMEs
चंडीगढ़। अब कोविड के दौरान और उसके बाद नुकसान उठा चुके उद्यमियों की समस्याओं का निदान चंडीगढ़ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट का नया प्रोजेक्ट रैंप (रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई प्रोग्राम) करेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमियों की क्षमताओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट की पालिसी इंप्लीमेंटेशन यूनिट की कंसल्टेंट विजयता शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमियों की वित्तीय क्षमताओं को मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बढ़ाना है। इसमें पहले उनकी क्षमताओं को मजबूत बनाना है। कई यूनिट्स हैं जिनमें विदेशों तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने की क्षमता है पर उसके लिए प्रोडक्ट में जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट न होने की वजह से परेशानी है।
विज्ञापन

इसमें उद्यमियों को एक्सपर्ट बताएंगे कि कैसे उनके प्रोडक्ट की क्वालिटी विदेशों तक पहुंचने वाले प्रोडक्ट जैसी हो। इसके साथ ही ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देकर उनको ज्यादा बेहतर करना है। इसके लिए विभाग द्वारा एक हेल्प डेस्क तैयार की गई है जिसमें तीन एक्सपर्ट रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और यूटी को अपने प्रोजेक्ट प्लान तैयार करने को कहा था। चंडीगढ़ इंडस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा इसमें 14 प्लान तैयार करके भेजे थे, जिसमें से केंद्र ने 13 को मंजूरी दी। अब अप्रूव किए गए 13 प्वाइंट पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed