फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now railway employees above 50 years of age will work from home

अब घर से ही काम करेंगे 50 से अधिक उम्र वाले रेलवे कर्मचारी

Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now railway employees above 50 years of age will work from home
चंडीगढ़। बढ़ते संक्रमण के बीच अब पंजाब और चंडीगढ़ में रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गईं हैं। इसके तहत अब 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं के कार्यालय आने पर रोक लगा दी गई है। 40 वर्ष आयु तक के कर्मचारी ही कार्यालय आकर गाइडलाइन के अनुरूप काम करेंगे। 41 से 50 आयु तक के कर्मचारियों को रोस्टर के आधार पर कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें रेलवे ने भी एक कदम बढ़ाया है। कर्मचारियों में सामाजिक दूरी बनी रहे और वे संक्रमण से बचे रहें इसके लिए कुछ नए बदलाव रेलवे की ओर से जारी किए गए हैं। अभी तक रेलवे में हर आयु वर्ग के कर्मचारी कार्यालय आ रहे थे, लेकिन अब रेलवे ने 50 वर्ष से अधिक आयु वाले और गर्भवती महिला कर्मचारियों के कार्यालय आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

रेलवे ने यह फैसला लेते हुए निर्देश दिए हैं कि अब वे अगले आदेशों तक घर से ही काम करेंगे। जो कर्मचारी कार्यालय आएंगे उन्हें स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी कहा गया है, जिसमें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही सामाजिक दूरी बनाने के साथ ही हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही स्टेशन पर यात्रा के लिए आने वाले कर्मचारियों को भी मास्क और अन्य जरूरी नियमों को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
गैर रेल कर्मचारियों के इलाज पर रोक
बढ़ते संक्रमण के कारण रेलवे ने विभागीय अस्पतालों में गैर रेल कर्मचारियों के इमरजेंसी में इलाज पर भी रोक लगा दी है। अस्पतालों में अब रेलवे कर्मचारियों को इलाज में प्राथमिकता दी जाएगी। रेलवे कॉलोनी व सभी कार्यालयों में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जाएगा।

दूसरे स्टेशन के कर्मचारियों पर रोक
एहतियात के तौर पर डीआरएम कार्यालय में दूसरे स्टेशनों के कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सभी ई-ऑफिस, ई-डॉस, ई-मेल, एचआरएमएस व स्काईप द्वारा अधिकारियों से संपर्क करेंगे। ब्रांच ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का गूगल फार्म भरा कर कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों की देखरेख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed