{"_id":"5f1db2608ebc3e63cd62460a","slug":"now-private-hospitals-will-also-be-able-to-get-plasma-from-plasma-bank-of-punjab-government-panchkula-news-pkl382654350","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Corona Update: अब निजी अस्पताल भी ले सकेंगे सरकार से प्लाज्मा, चुकाने होंगे 20 हजार प्रति यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Corona Update: अब निजी अस्पताल भी ले सकेंगे सरकार से प्लाज्मा, चुकाने होंगे 20 हजार प्रति यूनिट
Mon, 27 Jul 2020 10:41 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए चलाई गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने रविवार को एक अहम फैसले में पंजाब राज्य के निजी अस्पतालों को लागत मूल्य पर सरकारी प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा मुहैया करवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्लाज्मा बैंक की स्थापना वाले दिन से ही कोरोना वायरस पीड़ितों का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों द्वारा प्लाज्मा मुहैया करवाने की मांग की जा रही थी। इस पर सरकार ने विचार करने के बाद फैसला किया है कि निजी अस्पतालों को लागत मूल्य, जोकि 20 हजार रुपये प्रति यूनिट है, पर प्लाज्मा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों को प्लाज्मा मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पंजाब के पहले प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने गत 21 जुलाई को ऑनलाइन किया था।
विज्ञापन