फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now Panchkula will be developed on the lines of Gurugram and Noida

Panchkula News: अब गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर होगा पंचकूला का विकास

Thu, 06 Apr 2023 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now Panchkula will be developed on the lines of Gurugram and Noida
पीएमडीए ने पानी और पार्कों से लेकर सड़कों तक की जानकारी मांगी है, एचएसवीपी डाटा जुटा रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला का विकास अब नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर किया जाएगा। सरकार द्वारा गठित पीएमडीए (पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में एचएसवीपी को उसकी हद में आने वाली सभी सड़क, पार्क, एसडीपी, सीवरेज लाइन सहित पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को ट्रांसफर करने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा उसकी पूरी जानकारी मांगी है। एचएसवीपी अधिकारियों ने भी इस पत्र के आधार पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पीएमडीए के चीफ इंजीनियर ने एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर की चरणवार सूची उपलब्ध कराई जाए जो पीएमडीए को हस्तांतरण किया जाना है। ताकि सरकार की ओर से निर्धारित पंचकूला के विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

नगर निगम से भी मांगी ए रोड की जानकारी
ऐसा ही एक पत्र पीएमडीए की ओर से नगर निगम को भी लिखा गया है। इसमें नगर निगम की हद में आने वाले सभी ए रोड की जानकारी मांगी गई है। अब तक शहर के विकास की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर था। मगर एचएसवीपी जो योजना बनाता है, वो पूरे प्रदेश को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। अब पंचकूला पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी केवल पंचकूला के विकास के लिए ही योजनाएं बनाएगा। इससे स्थानीय जरूरतों के हिसाब से योजनाओं में बदलाव हो सकेगा ओर बेहतर तरीके से शहर का विकास कराया जा सकेगा। एचएसवीपी की संपत्तियों और ढांचे को पीएमडीए को सौंपने को लेकर एचएसवीपी की बैठक इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। इस मामले में आगामी कार्रवाई को लेकर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस संपत्ति की मांगी जानकारी
1. सेक्टर-1 स्थित राजीव गांधी वॉकर पैराडाइज गार्डन
2. मनसा देवी कांप्लेक्स
3. एचएसवीपी की हद में आने वाली सभी मुख्य सड़क और उनके किनारे के पौधे
4. सेक्टर-5 स्थित सिटी फाउंटेन पार्क, निर्झर वाटिका, टाउन पार्क, सिल्वर जुबली गार्डन और कैक्टस गार्डन
5. सेक्टर-6 स्थित टोपी एरी पार्क
6. सभी जलघर और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ सभी पानी सप्लाई की लाइनें और पानी आपूर्ति का सिस्टम।
7. सभी सीवरेज लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ सभी सेक्टरों को आंतरिक सीवरेज सिस्टम।
8. वर्तमान में एचएसवीपी के अंडर में आने वाली पानी को उपचारित करने के पूरे संसाधनों का ब्योरा।
9. इन सबके अलावा वो सभी ढांचागत संपत्ति जिनका जिक्र ऊपर नहीं किया गया है।
पीएमडीए की ओर से एचएसवीपी के अंतर्गत आने वाली शहर की संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। - धर्मवीर सिंह, प्रशासक, एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed