फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now it will be easy to find houses in sectors with LED guide map, the municipal corporation has prepared the project

अब एलईडी गाइड मैप से सेक्टरों में घर ढूंढना होगा आसान, नगर निगम ने तैयार किया प्रोजेक्ट

Sat, 17 Apr 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now it will be easy to find houses in sectors with LED guide map, the municipal corporation has prepared the project
पंचकूला। शहर में आने वालों को अब घर ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम एलईडी गाइड मैप लगाने जा रहा है। निगम ने इस प्रोजेक्ट की तैयारी पूरी कर ली है। इतना ही नहीं जो कंपनी इस गाइड मैप को लगाएगी वह भी फाइनल हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इस एलईडी गाइड मैप की खासियत यह है कि ये शहर के साथ सेक्टरों की खासियत भी बताएगा। गाइड मैप की देखरेख और मेंटेनेंस भी कंपनी ही करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम को इस प्रोजेक्ट के लिए एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। शर्तों के मुताबिक कंपनी कुल 60 से 70 एलईडी गाइड मैप लगाएगी। इनमें से 30 से 35 मैप सेक्टर के प्रवेश द्वार और 30 से 35 मैप सेक्टर के अंदर मार्केट में लगेंगे। निगम ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए उसी कंपनी को मंजूरी दी है, जो कई शहरों में सफलता से काम कर रही है। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में आने वालों को एलईडी गाइप मैप के जरिए सेक्टर और शहर के अंदर क्या विशेष हैं इसकी जानकारी आसानी से मिलेगी। इसके अलावा शहर के मौसम, महत्वपूर्ण समाचार, सरकारी योजना की भी जानकारी मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि वह इस एलईडी गाइड मैप के जरिए शहरवासियों को आवश्यक संदेश भी दे सकेंगे।
विज्ञापन

एलईडी गाइड मैप से ही कमाई करेगी कंपनी
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के सेक्टरों और मार्केट के अंदर एलईडी गाइड मैप लगाने वाली कंपनी इस पर विज्ञान चलाकर कमाई करेगी। वह प्रत्येक 30 सेकेंड विज्ञान और फिर 30 सेकेंड शहर और सेक्टर के अंदर की जानकारी देगी। विज्ञापन के लिए वह खुद ही लोगों से संपर्क करेगी। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस प्रोजेक्ट पर निगम को कुछ भी खर्च नहीं करना है। एलईडी गाइड मैप शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित भी करेंगे। बहुत जल्द निगम कंपनी को काम की जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। एलईडी गाइड मैप के जरिए शहरवासियों को कई तरह की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा दूसरे शहर से आने वालों को भी रिश्तेदार के घर तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। वह मैप का सहारा लेकर आसानी से मकान तक पहुंच सकेंगे। वर्तमान में लगे गाइड मैप काफी खस्ता हो चुके हैं, जिन्हें जल्द हटाकर एलईडी गाइड मैप लगाए जाएंगे।
कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed