{"_id":"656b8e2c0f85d31ac8048d1a","slug":"now-guaranteed-a-bright-future-and-career-in-sports-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-7004-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहरे भविष्य की गारंटी बन गया खेल : कमलेश ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनहरे भविष्य की गारंटी बन गया खेल : कमलेश ढांडा
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने गांव नग्गल में स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला की ओर से आयोजित दो दिवसीय 12वें अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला को स्वैच्छिक कोष से पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ढांडा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। दो दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। कमलेश ढांडा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के पुत्र अश्वनी गुप्ता का वर्ष 2006 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वह एक राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी थे। उनकी याद में स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला का गठन किया गया। ढांडा ने कहा कि एक समय था जब खेल के बजाय बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दिया जाता था लेकिन अब समय बदल गया है और खेल को दिए जा रहे प्रोत्साहन से अब खेल मात्र खेल नहीं रह गया है बल्कि सुनहरे भविष्य और उज्ज्वल करियर की गारंटी बन गया है। अब शिक्षा ही नहीं, खेल में भी अपनी प्रतिभा के बल पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं का भविष्य भी कम सुनहरा नहीं है। ओलंपिक से लेकर जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को ऐसा माहौल दिया जिसके बूते पर वह देश का डंका दुनिया में बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में हरियाणा कब्बडी खिलाड़ियों की खान है। ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
युवाओं को खेलों के जरिए नशे से बचा सकते हैं : ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अश्वनी गुप्ता मेमोरियल कबड्डी कप का आयोजन दिवंगत अश्वनी गुप्ता की याद में किया जा रहा है जिनका एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वह एक एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को इस दौरान सम्मानित किया जाता है। कुछ विदेशी ताकतें युवाओं को नशे की और धकेलकर कमजोर करना चाहती हैं। ऐसी ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है। युवाओं की ऊर्जा को खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाकर उन्हें नशे जैसी बुराई से बचा सकते हैं।
बसौला की टीम ने बरवाला कॉलेज को हराया
टूर्नामेंट का पहला मैच बसौला और बरवाला काॅलेज की टीम के बीच में खेला गया। इसमें बसौला की टीम ने 27-18 से जीत हासिल की। इसी प्रकार अन्य मुकाबलों में सुरजपुर ने सबीलपुर की टीम को 23-15, मोरनी में नग्गल की टीम को 34-27, खटौली ने सुल्तानपुर को 27-15 और गांव बरवाला की टीम ने भगवानपुर की टीम को 47-17 से हराकर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में पहले स्थान पर आने वाली टीम को 51000 रुपये और दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को क्रमश: 31000 और 21000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट कैचर, बेस्ट रेडर और बेस्ट ऑलराउंडर को 5100-5100 की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों की ओर से शानदार कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नीलकमल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, भाजपा मंडल बरवाला प्रधान गौतम राणा, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुबाना, सतबीर चैधरी, उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, मंडल महामंत्री युवराज कौशिक, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के प्रधान डीपी सोनी, महामंत्री एनडी शर्मा, वित्त सचिव वीरेंद्र मेहता के अलावा डीपी सिंघल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र संधू, बलजिंदर गोयल, रविंद्र बतौड़, राहुल राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।