{"_id":"6501efc060bcd2e1310f3e6a","slug":"now-cyber-thugs-will-be-stopped-helpline-will-run-from-cell-only-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-238068-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अब साइबर ठग नपेंगे, सेल से ही चलेगी हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अब साइबर ठग नपेंगे, सेल से ही चलेगी हेल्पलाइन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में साइबर ठगी करने वाले शातिर अब पुलिस से बच नहीं पाएंगे। ऐसे अपराधियों पर अब तुरंत कार्रवाई होगी। पीड़ित लोग आसानी से अपनी आवाज पुलिस तक पहुंचा पाएं, इसके लिए स्टेट साइबर सेल में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 स्थापित होगी। इसके बाद जैसे ही हेल्पलाइन पर शिकायत पहुंचेगी उसके बाद तुरंत आरोपियों पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उम्मीद है जल्द ही इस संबंधी पुलिस की तरफ से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
सूबे में गत कुछ समय से साइबर ठगी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस चीज से निपटने लिए पंजाब सरकार और पुलिस काफी समय से काम कर रहीं हैं। खासकर सभी जिलों में डीएसपी साइबर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों को सुनने के लिए हर थाने में एक्सपर्ट लगाए गए हैं। वहीं, अब नेशनल स्तर की हेल्पलाइन भी स्टेट साइबर सेल में स्थापित की जा रही है। इसमें लोग हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे अपनी भाषा में शिकायत पुलिस तक पहुंचा पाएंगे। इसके बाद वहां पर तैनात टीम द्वारा पहल के आधार पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
याद रहे कि पंजाब स्टेट साइबर सेल काफी मजबूती से काम कम रहा है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का जब मामला सामने आया था तो उस समय स्टेट साइबर सेल की टीम ने ही 900 से अधिक फर्जी तरीके से चल रहे अकाउंट सील किए थे।
विज्ञापन
गूगल से पंजाब पुलिस की होगी ट्रेनिंग
पंजाब पुलिस अब साइबर अपराधियों से निपटने के लिए गूगल के माहिरों से ट्रेनिंग लेगी। इसके लिए जल्द ही पंजाब पुलिस और गूगल के बीच समझौता होने जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव कहना है कि पंजाब पुलिस को अब हर क्षेत्र में माहिर बनाया जा रहा है। उन्हें अति आधुनिक हथियार, वाहन मुहैया करवाए जा रहे हैं। वहीं, अब पुलिस के सभी विंगों को तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है।