{"_id":"64a3286cc7c435def30af128","slug":"notice-to-punjab-government-on-lakkha-sidhanas-petition-pkl-office-news-c-16-1-pkl1041-180127-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लक्खा सिधाना की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लक्खा सिधाना की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस
विज्ञापन
चंडीगढ़। लक्खा सिधाना ने दिसंबर 2021 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
लक्खा सिधाना ने याचिका में कहा कि इस मामले में अब उनका शिकायतकर्ता से समझौता हो चुका है, इसलिए एफआईआर रद्द की जाए। कंवल रणबीर सिंह की शिकायत पर लक्खा सिधाना सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया था। विवाद एक गाने के वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने से जुड़ा था, जिसमें लक्खा सिधाना की फोटो पोस्ट की गई थी। इसी वीडियो को हटाने की धमकी दी गई थी और बाद में कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता के घर पर फायर किए थे।
इसी मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामजद किया था, जिसमे लक्खा सिधाना भी शामिल था। अब इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लिहाजा इसी को आधार बना लक्खा सिधाना ने अपने खिलाफ दर्ज इस एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।