फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Notice to Punjab Chief Secretary and DGP in case of deadly attack on SC protesters

एससी प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा हमले के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस

Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to Punjab Chief Secretary and DGP in case of deadly attack on SC protesters
चंडीगढ़। बटाला के गांव मसानिया में अपने हिस्से की जमीन हासिल करने के लिए धरना दे रहे अनुसूचित जाति के लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के आदेश जारी करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने पंजाब के मुख्य सचिव और पंजाब पुलिस के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आयोग को प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटाला के गांव मसानिया में पंचायती जमीन के तीसरे हिस्से की डमी बोली के खिलाफ अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों द्वारा पक्का मोर्चा लगाया गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ रसूखदार परिवारों ने धरना दे रहे लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए गुरदासपुर डिवीजनल कमिश्नर, आईजी बार्डर रेंज पुलिस, डीसी और एसएसपी से भी जवाब तलब किया है। आयोग ने नोटिस में साफ कर दिया है कि अगर आदेशों का पालना नहीं होता तो जिला अधिकारियों को नई दिल्ली स्थित आयोग की अदालत में तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed