{"_id":"67cb4e625570363c070a5de4","slug":"notice-to-13-screening-plants-pollution-control-board-sought-reply-in-15-days-panchkula-news-c-87-1-pan1001-120285-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 13 स्क्रीनिंग प्लांटों को नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 15 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 13 स्क्रीनिंग प्लांटों को नोटिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। प्रदेश में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़न के कारण एनजीटी सख्त हो गया है। इस कारण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को रायपुररानी मानक टबरा स्थित 13 स्क्रीनिंग प्लांटों को नोटिस थमाया है। ये सभी स्क्रीनिंग प्लांट टांगरी नदी में गंदा पानी बहा रहे थे। यह मुद्दा पंचकूला के समाधान शिविर में भी उपायुक्त के समक्ष उठा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कार्रवाई की है। 15 दिन में अगर कमियां पाई गईं तो रोज के हिसाब से 6250 रुपये का जुर्माना विभाग लगाएगा। इस एरिया के करीब 14 स्क्रीनिंग प्लांटों की शिकायत विभाग को काफी समय से मिल रही थी। यह जानकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर मोहन ने दी।
यह नियम अनिवार्य
स्क्रीनिग प्लांट में उड़ने वाली धूल कणों को रोकने के लिए हरी पट्टी विकसित करनी अनिवार्य है। वहां पक्की सड़क होनी चाहिए। पानी के लिए सेटलिग टैंक (रि-सर्कुलेशन सिस्टम) होना चाहिए। अन्य मानकों में इनके चारों तरफ दीवार लगाने, धूल के कणों का कम उत्सर्जन, टेंपर प्रूफ इलेक्ट्रॉनिक मीटर और डबल एंट्री सिस्टम के तहत समस्त वित्तीय लेखों को रखना अनिवार्य होता है। जो नियमों की पालना नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।