{"_id":"67cca2d144f5c7d54a001117","slug":"nothing-is-more-important-than-the-dignity-of-women-kataria-panchkula-news-c-16-pkl1091-652906-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं : कटारिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब राज भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राइजिंग स्टार्स-2025 पुरस्कार समारोह में विभिन्न जगहों से आईं महिला उद्यमियों को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रशासक ने महिलाओं के उल्लेखनीय लचीलेपन, अडिग दृढ़ संकल्प और अभूतपूर्व नवाचारों के लिए सराहना की। कटारिया ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है क्योंकि द्रोपदी की बेइज्जती होने के कारण महाभारत हो गई और सीता के लिए लंका दहन हो गया। सीता के मान-सम्मान के लिए आज तक रावण दहन हो रहा है। हमारे देश में अगर एक महिला विधवा भी हो जाती है तो भी वह अपने बच्चों का पालती है और उन्हें कलेक्टर तक बनाती है।
उन्होंने कहा कि यह समारोह महिला उद्यमिता की अपार शक्ति और नवाचार की भावना का प्रतीक है। इनके अदम्य साहस और अथक परिश्रम से यह साबित होता है कि महिलाएं अपने द्वारा चुने गए किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम हैं। यह जरूरी है कि हम अपनी बेटियों को न केवल उच्च शिक्षा तक पहुंच प्रदान करें, बल्कि उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण और व्यापक कौशल विकास के सार्थक अवसर भी प्रदान करें।
विज्ञापन
प्रशासक ने इस मौके पर रजनी बेक्टर, अफसाना खान प्रसिद्ध गायिका, राधा भाटिया, सुचिता ओसवाल जैन, डोली जैन, रश्मि मित्तल, दिशा मलिक, रिम्पल नरूला, जिला खान भावपूर्ण गायिका, मनीषा भाटिया, अफसाना खान, मनीषा भाटिया, दिव्या चौहान, अंकिता राज, अतीशा प्रताप सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने महिला उद्यमिता को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करने वाले वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसमें मेंटरशिप कार्यक्रमों, महत्वपूर्ण संसाधनों और महत्वपूर्ण वित्तपोषण अवसरों तक पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
महिला उद्यमी विभिन्न क्षेत्रों में मील के पत्थर स्थापित कर रहीं
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीतू पुरी ने कहा कि हमें हमेशा उन लोगों को याद रखना चाहिए जो समाज पर एक अप्रतिम छाप छोड़ते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि महिला उद्यमी विभिन्न क्षेत्रों में मील के पत्थर स्थापित कर रही हैं। फेमप्रेन्योर पुरस्कार समारोह के माध्यम से, हम उनकी सफलताओं को स्वीकार करते हैं और उनकी ताकत और लचीलेपन का जश्न मनाते हैं।