{"_id":"69fa5855edbef4518b036e4d","slug":"noose-tightens-around-noni-rana-gang-following-sector-23-encounter-police-launch-search-for-shubham-pandit-panchkula-news-c-87-1-pan1001-136085-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-23 एनकाउंटर के बाद नोनी राणा गैंग पर शिकंजा, शुभम पंडित की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-23 एनकाउंटर के बाद नोनी राणा गैंग पर शिकंजा, शुभम पंडित की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सात दिन के रिमांड पर भेजे गए गैंग के गुर्गे, पंचकूला समेत पांच जिलों में नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 में हुए एनकाउंटर के बाद पंचकूला पुलिस ने नोनी राणा गैंग के पकड़े गए दोनों गुर्गों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब गैंग के नेटवर्क को खंगालने के साथ-साथ लाखों के इनामी गैंगस्टर शुभम पंडित तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। पंचकूला समेत पांच जिलों की पुलिस के साथ समन्वय कर गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश और सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और धमकाने जैसे कई मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर हथियारों की रिकवरी भी की जाएगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैंग का नेटवर्क पंचकूला के अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल तक फैला हुआ है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी पंचकूला में किस वारदात को अंजाम देने आए थे और किससे रंगदारी वसूलने की योजना थी। साथ ही फरार चल रहे गैंगस्टर शुभम पंडित के ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 30 अप्रैल की शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नोनी राणा और मोनू गुर्जर गैंग के दो शूटर शहर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने नाडा साहिब के पास घेराबंदी की, लेकिन आरोपी सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड की ओर भागने लगे। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस का दावा है कि गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी से ट्राईसिटी और आसपास के जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।