फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No shortage will be allowed in the honor of players: Chief Minister

खिलाड़ियों के सम्मान में नहीं आने देंगे कोई कमी: मुख्यमंत्री

Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
No shortage will be allowed in the honor of players: Chief Minister
आयोजित समारोह में खेल समिति ने मुख्यमंत्री को शॉल और गदा भेंट किया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि प्रदेश के गांवों में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को सम्मानित करने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी बेेहतर योगदान देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा खेल विकास एवं कल्याण समिति ने खेल पुरस्कार विजेता का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री संदीप सिंह के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सचिव योगेंद्र और उपप्रधान असीमा बराड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित समारोह में खेल समिति ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं गदा भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अनुशासन की पहचान खेल मंत्री को प्रतीक चिह्न हॉकी भेंट किया गया। केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रधान सचिव खेल योगेंद्र सिंह, उपप्रधान सचिव असीमा बराड़ को भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि सरकार ने मानदेय में बढ़ोत्तरी करके न केवल खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाया है बल्कि युवा दिवस पर 70 लाख से ज्यादा युवाओं को गौरवान्वित किया है। यह युवाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धि की लोकसभा में गूंज उठती है तो सीना चौड़ा हो जाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बनाई गई खेल नीति कारगर साबित हो रही है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के बेहतर मार्गदर्शन में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासने के साथ साथ प्रेरित करने का भी कार्य कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए उदारता दिखाकर मान सम्मान बढ़ाया है। समारोह में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में खिलाड़ी के रूप में मंच पर उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट दोगुनी करने के साथ-साथ ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये की राशि पहले देने का कार्य किया है, जो खिलाड़ी सप्लीमेंट, किट आदि की जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र फोगाट भी सम्मानित
राज्य स्तरीय खेल समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित सम्मान समारोह में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की पब्लिसिटी सेल के नवनियुक्त ओएसडी एवं बास्केट बाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी गजेंद्र फोगाट को भी सम्मानित किया गया। फोगाट राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता रहे हैं। वर्तमान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर सरकार की विकासपरक योजनाओं एवं अन्य हरियाणवी गीतों के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed