फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona in Punjab, Punjab corona update, Punjab corona latest News, Covid-19 in Punjab

CoronaVirus in Punjab: पंजाब में कोरोना से 49 और मौतें, अब तक 1739 की जान गई, 948 स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में

Sat, 05 Sep 2020 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona in Punjab, Punjab corona update, Punjab corona latest News, Covid-19 in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी राज्य में कोरोना संक्रमित 49 लोगों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 1739 लोगों की मौत हो चुकी है। 22992 लोगों के लिए गए परीक्षण में 1498 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार अब तक राज्य में 1144008 संदिग्ध मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इनमें 60013 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 501 लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 80 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई, इसलिए विभाग ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लुधियाना और पटियाला में 184-184, जालंधर में 210, अमृतसर में 92, एसएएस नगर में 138, संगरूर में 36, बठिंडा में 101, गुरदासपुर में 108, फिरोजपुर में 57, मोगा और होशियारपुर में 58-58, पठानकोट में 13, बरनाला में 21, फतेहगढ़ साहिब में 12, कपूरथला में 43, फरीदकोट में 71, तरनतारन में 7, रोपड़ में 5, फाजिल्का में 34, एसबीएस नगर में 10, श्री मुक्तसर साहिब में 36 और मानसा में 20 नए मामले प्रकाश में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 11 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनका स्रोत पंजाब के बाहर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंताजनक: स्वास्थ्य विभाग के 948 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे में स्वास्थ्य कर्मी भी चपेट में आने शुरू हो गए हैं। अब तक 948 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बरनाला जिले में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने संक्रमण से कर्मचारी की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही राज्य के लोगों से संक्रमण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने बरनाला जिले के ब्लॉक तपा के सब सेंटर गांव खुड्डी खुर्द और ढिल्लवां में मल्टीपर्पज स्वास्थ्य वर्कर के तौर पर तैनात राम सिंह के कोरोना के साथ जूझते हुए मौत हो जाने पर दुख प्रकट किया है। सिद्धू ने कहा कि अब जब दुनिया भर में कोरोना बड़ी चुनौती बनकर उभरा है तो कुछ पंजाब विरोधी लोग कोरोना और स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध झूठा प्रचार कर रहे हैं। वह हर समय अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और किसी भी हालात में उनके मनोबल को गिरने नहीं देंगे। 

यह भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed