{"_id":"69d023b25602831e900b0c85","slug":"no-petrol-pump-in-morni-tourists-and-locals-face-increased-difficulties-panchkula-news-c-87-1-pan1007-134890-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी में पेट्रोल पंप नहीं, सैलानियों व लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी में पेट्रोल पंप नहीं, सैलानियों व लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
ईंधन के लिए कई किलोमीटर का सफर, पर्यटन व कारोबार पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। पर्यटन स्थल मोरनी में पेट्रोल पंप की सुविधा न होने से स्थानीय लोगों और सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जिससे समय व धन की बर्बादी के साथ पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है।
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां आने-जाने वाले वाहनों के लिए ईंधन की उपलब्धता बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर पर्यटन सीजन में सैलानियों को अधिक दिक्कत होती है और कई बार बीच रास्ते में ईंधन खत्म होने का डर बना रहता है।
स्थानीय निवासी स्वरूप सिंह ने बताया कि लंबे समय से पेट्रोल पंप की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मनोज कुमार ने कहा कि इस वजह से पर्यटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
पंचपाल शर्मा ने बताया कि कमर्शियल वाहनों को भी ईंधन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। वहीं देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस समस्या के कारण स्थानीय लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मोरनी में जल्द पेट्रोल पंप स्थापित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।