फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No one above the law, CS will investigate alleged scholarship scam

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं, सीएस करेंगी कथित स्कॉलरशिप घोटाले की जांच

Sat, 29 Aug 2020 11:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
No one above the law, CS will investigate alleged scholarship scam
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि कथित स्कॉलरशिप घोटाले की जांच मुख्य सचिव विनी महाजन करेंगी और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार सजा और जुर्माना किया जाएगा, चाहे वह सरकार के अंदर या बाहर किसी भी पद पर बैठा हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि निष्पक्ष पड़ताल और पूर्ण जांच के बिना किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जिस कारण कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भी दोषी नहीं कहा जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यहां कानून का राज है जिसका पालन किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वह इस मामले में विरोधी पक्ष के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। किसी को भी बचाने या छिपाने का सवाल ही नहीं पैदा होता और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा में आप और लिप का शोरशराबा अनुचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में बिना जांच के साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप लगाकर शोर मचा रही है। आप और लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में शोरशराबा करने को अनुचित बताते हुए कैप्टन ने पूछा, ‘क्या हम अराजकता के माहौल में रह रहे हैं, जहां कानून का कोई नियम नहीं?’ मुख्यमंत्री ने पूछा, कि क्या आप सचमुच मुझसे यह आशा रखते हैं कि बिना किसी जांच के अपने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करूं, जबकि मैंने विरोधी पक्ष के कई नेताओं के खिलाफ ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि साधु सिंह धर्मसोत खुद पहले ही कह चुके हैं कि वह इस मामले में हर जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed