फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No interview in model culture schools, TGT will be appointed through examination

मॉडल संस्कृति स्कूलों में साक्षात्कार नहीं, परीक्षा के जरिये नियुक्त होंगे टीजीटी

Fri, 10 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
No interview in model culture schools, TGT will be appointed through examination
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों की कमी जल्दी पूरी होगी। सेंटर फॉर टीचर एक्रीडेशन (सेंटा) के जरिये भर्ती को सिरे चढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने हर महीने सेंटा टेस्ट कराने का फैसला लिया है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ, डीईईओ को पत्र जारी कर कहा है कि सभी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालयों में टीजीटी के खाली पदों को केवल टेस्ट के जरिये ही भरा जाएगा। इन स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति पहले साक्षात्कार के माध्यम से ही होती थी, लेकिन अब विभाग ने पीजीटी और प्रिंसिपल के बाद इन्हें भी परीक्षा के माध्यम से ही नियुक्त करने का फैसला लिया है। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है
विज्ञापन

टेस्ट में पंजीकरण के लिए एक लिंक भी जारी किया गया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा, जिसमें अगले तीन महीने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिस माह पेपर देना चाहता है, उससे एक महीना पहले की सात तारीख तक लिंक पर पंजीकरण कर सकेंगे। इस माह के लिए जारी लिंक 15 जून रात 12 बजे तक खुला रहेगा। निदेशक ने कहा कि प्रदेश के सभी संस्कृति मॉडल स्कूलों में लाखों बच्चों ने दाखिला लिया है। स्कूल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed