फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No honorarium for six months, warning of protest

Panchkula News: छह महीने से मानदेय नहीं, विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Sun, 21 Sep 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
No honorarium for six months, warning of protest
चंडीगढ़। पंजाब में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन का मानदेय छह महीने से अटका है। इसी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट बढ़ गया है। पंजाब में बाढ़ के कारण उनके हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। वर्कर्स और हेल्पर्स ने चेतावनी दी है कि यदि 30 सितंबर तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 1 अक्तूबर को वे पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

यह निर्णय ऑल आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब की राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया। वर्चुअल बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बरिंदरजीत कौर छीना ने कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय छह माह से लंबित है। आंगनबाड़ी वर्करों और सहायकों के लिए बिना मानदेय गुजर-बसर करना बहुत मुश्किल हो रहा है। पंजाब में बाढ़ के कारण यह कठिनाई कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व सहायक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फ्रंटलाइन वर्करों का कर्तव्य निभा रही हैं और जिम्मेदारी से हर घर में जाकर आवश्यक कार्रवाई करने और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में सहयोग दे रही हैं लेकिन फिर भी पंजाब सरकार उनकी अथक मेहनत और लगन को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव हरप्रीत कौर सिंगपुरा, उपाध्यक्ष सतविंदर कौर और प्रेस सचिव मधु कुमारी ने कहा कि अगर सरकार और विभाग ने 30 सितंबर तक मानदेय जारी नहीं किया तो 1 अक्तूबर को पूरे पंजाब में जिला प्रोग्राम कार्यालय के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed