{"_id":"623b7dadf27339718b489b1f","slug":"no-cath-lab-in-medical-colleges-of-punjab-panchkula-news-pkl445498729","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एक भी कैथ लैब नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने गहरी चिंता प्रकट की। पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की पहली समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना राज्य के लोगों का हक है। सरकार इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी।
पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। राज्य के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक भी कैथ लैब नहीं होने की जानकारी उन्हें अधिकारियों को दी। हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कैथ लैब की आवश्यकता देखते हुए उन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस सुविधा को जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी को बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर भरने पर भी जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के कामकाज की समीक्षा की।
डॉ. विजय सिंगला ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए ताकि समय पर और ट्रांसमिशन सीजन से पहले इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मातृ मृत्यु दर की गहन समीक्षा की जाए और इसके कारणों का पता लगाया जाए ताकि विभाग संबंधित क्षेत्रों को मजबूत कर सके और प्रसव के दौरान मरने वाली माताओं या बच्चों के अनमोल जीवन को बचा सके।
विज्ञापन
नशामुक्ति पुनर्वास केंद्रों में लाएं सुधार
नशामुक्ति कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने क्लीनिकों एवं नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही एक बैठक करेंगे, जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यक्रम के तहत कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने समय की मांग को देखते हुए आम जनता के लिए एंबुलेंस सेवाओं के अधिक कुशल संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।
ऑनलाइन होंगे स्वास्थ्य संस्थान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार सभी स्वास्थ्य संस्थानों को ऑनलाइन करने के साथ-साथ बेहतर सेवाओं के लिए उनकी कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। उन्होंने विभाग के प्रत्येक व्यक्ति से पंजाब को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए ईमानदारी और लगन से काम करने का आग्रह किया। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के प्रति विभाग की जीरो टॉलरेंस की नीति होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।