फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   no admission in mtech course to punjab university student council president chetan chaudhary

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष चेतन चौधरी का एमटेक में नहीं हुआ एडमिशन, पढ़नी पढ़ेगी उर्दू

Tue, 24 Sep 2019 03:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
no admission in mtech course to punjab university student council president chetan chaudhary
चेतन चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी का एमटेक में एडमिशन नहीं हुआ। अब उन्हें एमए उर्दू पढ़नी होगी। इससे उन्हें झटका लगा है। उन्होंने साफ कर दिया कि उर्दू की वह पूरी पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन


पीयू से बीटेक करने के बाद स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष चेतन चौधरी ने एमटेक के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका नंबर वेटिंग लिस्ट में पहले स्थान पर था। उसी दौरान चुनाव सामने आ गए। चुनाव लड़ने का उनका लक्ष्य धूमिल हो रहा था, इसीलिए उन्होंने चुनाव लड़ने को एमए उर्दू में एडमिशन ले लिया।
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव जीतने के बाद वह एमटेक में दाखिला ले लेंगे या फिर वेटिंग उनकी क्लीयर हो जाएगी और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई फिर से शुरू कर देंगे। छात्र संघ चुनाव खत्म होने के बाद एडमिशन की प्रक्रिया चली लेकिन वेटिंग वाले विद्यार्थियों का नंबर ही नहीं आया। अब एडमिशन प्रक्रिया बंद हो गई। ऐसे में अध्यक्ष चेतन चौधरी को झटका लगा। अब उन्हें उर्दू की ही पढ़ाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटेक में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, लेेकिन मेरा नाम पहली वेटिंग में था। वेटिंग स्टूडेंट का नंबर नहीं आया, इसके कारण अब उर्दू की पढ़ाई में ध्यान लगाऊंगा।
- चेतन चौधरी, पीयू स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed