फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Nirmal Tau', who stopped smoking beedi-cigarettes at the bus stand, is himself blowing the smoke of hookah

पंचकूला: धूम्रपान को रोकने के लिए बनाया गया था 'निर्मल ताऊ', खुद बस स्टैंड पर बैठकर लगाता मिला कश

Thu, 26 May 2022 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो आदेश चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
आदेश चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 26 May 2022 01:45 AM IST
सार

हरियाणा परिवहन विभाग की तरफ से बस स्टैंड पर धूम्रपान को रोकने के लिए एक साल पहले नया पद ‘निर्मल ताऊ’ बनाया गया था। इस निर्मल ताऊ का काम लोगों को धूम्रपान के खतरों से अवगत करवाना था।

विज्ञापन
'Nirmal Tau', who stopped smoking beedi-cigarettes at the bus stand, is himself blowing the smoke of hookah
पंचकूला बस स्टैंड पर कश लगाता निर्मल ताऊ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

औरों को नसीहत और खुद मियां फजीहत, कुछ ऐसे हैं पंचकूला बस स्टैंड के निर्मल ताऊ। पंचकूला बस स्टैंड पर धूम्रपान करने वाले और गंदगी फैलाने वालों को रोकने के लिए विभाग के प्रत्येक डिपो में निर्मल ताऊ का पद एक साल पहले निश्चित किया गया था। इस ताऊ का काम यही होता है कि बस स्टैंड पर कोई गंदगी न फैलाए, इसके लिए लोगों को जागरूक करना, अगर कोई धूम्रपान करता मिलता है तो उसे समझाए। अगर वह नहीं मानता है तो हेल्थ विभाग को सूचित करके उसका चालान कटवाए। लेकिन पंचकूला डिपो के निर्मल ताऊ तो खुद ही दिनभर हुक्का फूंककर धुआं उड़ाते रहते हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना हर जगह निषेध है। बस स्टैंड पर इस नियम को लागू करवाने के लिए एक साल पहले यह नया पद ‘निर्मल ताऊ’ के नाम से निर्धारित किया गया था। पंचकूला बस स्टैंड में सोमबीर नाम के ड्राइवर को निर्मल ताऊ के पद पर रखा गया है। लेकिन यह निर्मल ताऊ यहां पर खुद ही इन नियमों का उल्लंघन करता आ रहा है। वह दिन में कई दफा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले कमरे के पास बैठकर हुक्का पीते नजर आते हैं। उनके पास कई बार युवाओं का तो कई बार अन्य कर्मचारियों का झुंड भी बैठा रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपना काम कितनी ईमानदारी के साथ कर रहा है। 

विज्ञापन

बस ड्राइवरों की कमी झेल रहा है पंचकूला बस डिपो

कोरोना काल के बाद से पंचकूला बस डिपो बस ड्राइवरों की कमी झेल रहा है। वर्तमान में भी 20 से ज्यादा रोडवेज के ड्राइवर स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस चलाने के लिए भेजे गए हैं। हालांकि इन सभी को वेतन हरियाणा रोडवेज की ओर से ही दिया जा रहा है। इसी कारण डिपो में ड्राइवरों की कमी भी बनी हुई है। विभाग के अधिकारी अपनी सूझबूझ से कम ड्राइवरों से डिपो का काम चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत कद-काठी के कारण रखा था पद पर

हरियाणा रोडवेज विभाग ने एक मजबूत कद-काठी के कर्मचारी को निर्मल ताऊ के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया था, ताकि वह रौबदार दिखाई दे। निर्मल ताऊ धोती-कुर्ता पहनता है और हाथ में एक बड़ी छड़ी भी रखता है। उसका काम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बस स्टैंड परिसर में ही घूमकर निगरानी रखने का होता है।

एक साल में करवाए कुल 158 चालान

बस स्टैंड के निर्मल ताऊ ने एक साल के कार्यकाल के दौरान कुल 158 लोगों के ही चालान कटवाए हैं। इनमें से 70 चालान धूम्रपान के हैं और 88 चालान बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने के हैं। बता दें कि धूम्रपान करने पर 200 रुपये और गंदगी फैलाने पर 50 रुपये का चालान किया जाता है। उन्होंने कुल मिलाकर अब तक 18400 रुपये के चालान लोगों के एक साल में करवाए हैं।

बस स्टैंड पर निर्मल ताऊ हुक्का पीते हैं, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। बस स्टैंड पर हुक्का पीते मिलते हैं तो तुरंत उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  - सतबीर यादव, एसएस, पंचकूला डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed