{"_id":"6ae4fe2a651bad74700def98","slug":"nipun-haryana-mission-teachers-learning-effective-strategies-for-the-classroom-panchkula-news-c-87-1-pk11015-143249-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण हरियाणा मिशन: कक्षा में प्रभावी रणनीतियों को सीख रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण हरियाणा मिशन: कक्षा में प्रभावी रणनीतियों को सीख रहे शिक्षक
विज्ञापन
मोरनी में छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी में छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी कपूर ने शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में मोरनी खंड के 40 प्राथमिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। जिला एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने बताया कि मिशन की सफलता के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों को बाल केंद्रित और आधुनिक पद्धतियों से जोड़कर कक्षाओं को अधिक रोचक और परिणामोन्मुखी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खंडों में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण हो रहा है। पिंजौर और बरवाला में प्रशिक्षण जारी है जबकि रायपुररानी में 31 अक्टूबर से शिविर शुरू होगा।
क्या सिखाया जा रहा है
शिविर में शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित शिक्षण और कक्षा में प्रभावी रणनीतियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान बताया जा रहा है कि बच्चों की सीखने की गति को कैसे समझा जाए और कमजोर बच्चों को कैसे निपुण बनाया जाए। खंड एफएलएन समन्वयक सविता और बीआरपी विवेक प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।