फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nine new corona cases were reported in Panchkula

पंचकूला में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए

Sat, 27 Jun 2020 11:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nine new corona cases were reported in Panchkula
पंचकूला। जिले में कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी नौ मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से चार जबकि पांच मामले हरियाणा के दूसरे जिलों और प्रदेशों के है। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर का कहना है कि बरवाला के अंतर्गत पड़ने वाले गांव कोट से दो लोग लोग पाजिटिव मिले हैं।
गांव कोट में 25 जून को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। आज उसकी माता (55) और दादी (80) भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि उक्त व्यक्ति 15 जून को गोरखपुर लखनऊ गया था। वह वहां से 19 जून को लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट किया तो उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महादेव कालोनी से 25 वर्षीय युवती, गांव बीड़ घग्गर का 36 वर्षीय व्यक्ति, कालका का 42 वर्षीय एक व्यक्ति, पुलिस लाइन सेक्टर-5 में एक 33 वर्षीय कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कैथल का 67 वर्षीय व्यक्ति, करनाल का 33 वर्षीय और परवाणू हिमाचल प्रदेश की 31 वर्षीय महिला भी पाजिटिव मिली है। इन सभी को नागरिक अस्पताल सेक्टर- 6 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोट गांव में रैंडम चेकिंग के दौरान सैंपल लिए थे। वहीं करनाल, कैथल सहित अन्य जगह के लोग कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद सिविल अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में सैंपल देने आए थे। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेगा। पंचकूला के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने कहा कि जो भी लोग दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बाहर से आए हैं। वह अपना कोरोना जरूर टेस्ट कराएं। वह जांच के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनाए स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed