फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nine corona infected found in the district, 25 patients are active now

जिले में नौ कोरोना संकमित मिले, अभी सक्रिय हैं 25 मरीज

Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nine corona infected found in the district, 25 patients are active now
पंचकूला। जिले में रविवार को नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं और अभी 25 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने कहा कि 25 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। रविवार को एक मरीज कोरोना से ठीक हुआ है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 237 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44268 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43829 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 620471 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed