फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NIFT students were honored with awards

Panchkula News: निफ्ट के छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित

Sat, 01 Jun 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
NIFT students were honored with awards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफ्ट ने शुक्रवार को अपने चार विभागों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन शो मनाया। इसमें मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ डिजाइन स्पेस, बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन और बैचलर ऑफ टेक्सटाइल डिजाइन के अंतिम वर्ष के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रोजेक्टों के लिए सम्मानित भी किया गया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक सागरिका जैन और विशिष्ट अतिथि वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि चौहान ने किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुरस्कार कार्यकम में, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट विभाग से शैलजा बंसल, ईशा जैन, आकृति टंडन और आस्था बुट्टा को विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ स्नातक परियोजना पुरस्कार प्राप्त हुए। मास्टर ऑफ डिज़ाइन विभाग से अक्षिता शाह, रजत सत्येन पटेल और मनशेर सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्नातक परियोजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टेक्सटाइल डिज़ाइन विभाग से जैस्मिन को सर्वश्रेष्ठ स्नातक परियोजना पुरस्कार मिला। फैशन डिज़ाइन विभाग से आकांक्षा राणा को मोस्ट क्रिएटिव एंड इनोवेटिव डिजाइन कलेक्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्ट पंचकूला के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और छात्रों को उद्योग के अनुसार खुद को अपडेट और अपग्रेड करना होगा। उन्होंने स्नातकों को निफ्ट पंचकूला परिसर का ब्रांड एंबेसडर कहा।

मुख्य अतिथि सागरिका जैन ने छात्रों की शोध परियोजनाओं की सराहना की और पोस्टर प्रस्तुतियों के दौरान उनके साथ बातचीत की। उन्होंने स्नातकों को उद्योग में अपने करियर के दौरान सीखने और अपने कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed