फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NIA filed chargesheet against Jatinder Singh, a close aide of terrorist Landa

Panchkula News: एनआईए ने आतंकवादी लंडा के करीबी जतिंदर सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

Sun, 22 Jun 2025 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
NIA filed chargesheet against Jatinder Singh, a close aide of terrorist Landa
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में आतंकी साजिश मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और कुख्यात गैंगस्टर पवित्तर बटाला के करीबी जतिंदर सिंह उर्फ जोती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जतिंदर सिंह गुरदासपुर जिले का रहने वाला है। एनआईए ने उसे बीते साल 23 दिसंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने खुलासा किया है कि आरोपी जांच एजेंसियों से बचने के लिए वर्चुअल नंबरों और एन्क्रिप्टेड एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एनआईए की अब तक की जांच में आतंकी संगठनों और गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ का खुलासा हुआ है।

एनआईए की जांच में सामने आया है कि जतिंदर सिंह पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों के लिए अवैध हथियार मुहैया करवाता था। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति में शामिल था। वह पवित्तर बटाला के जमीनी ऑपरेटिव्स को हथियार उपलब्ध करा रहा था, जिसे लखबीर सिंह लंडा का करीबी माना जाता है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि जतिंदर की गतिविधियों को विदेश में बैठे बटाला के सहयोगी निर्देशित कर रहे थे। इन हथियारों का उपयोग पंजाब में बीकेआई की आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। एनआईए के अनुसार जतिंदर अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए मध्य प्रदेश के कुख्यात हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई से संपर्क में था। बलजीत को पहले ही गिरफ्तार कर उसे चार्जशीट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed