फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Newspaper distributors got pension cover

समाचार पत्र वितरकों को मिला पेंशन का सुरक्षा कवच

Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Newspaper distributors got pension cover
पंचकूला। भविष्य को लेकर चिंतित समाचारपत्र वितरकों का जब प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में पंजीकरण हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पेंशन योजना के तहत आर्थिक सुरक्षा का तोहफा पाकर समाचारपत्र वितरक चहक उठे। मौका था सामाजिक सरोकार के तहत अमर उजाला की ओर से श्रम विभाग के सहयोग से वीरवार को आयोजित पेंशन पंजीकरण शिविर का।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित पेंशन शिविर का उद्घाटन सहायक श्रम आयुक्त नवीन शर्मा ने किया। इस मौके पर उनके साथ श्रम विभाग की इंस्पेक्टर किरण वर्मा, सहायक कृष्ण कुमार मौजूद थे। पंजीकरण का कार्य सीएचसी सेंटर के जगप्रीत ने पूरा करवाया। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त नवीन शर्मा ने समाचारपत्र वितरकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। नवीन शर्मा ने बताया कि असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत पंजीकरण पर 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद हर माह तीन हजार रुपये की न्यूनतम पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि यदि पेंशन के दौरान लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन की 50 फीसदी राशि उसके जीवन साथी को मिलती रहेगी।
विज्ञापन

योजना पुरी तरह सुरक्षित: नवीन शर्मा
सहायक श्रम आयुक्त नवीन शर्मा ने बताया कि योजना एलआईसी से जुड़ी होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित है। पेंशन शिविर के दौरान सहायक श्रम आयुक्त नवीन शर्मा ने सरकार द्वारा जारी अन्य कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समाचारपत्र वितरकों से आह्वान किया कि यदि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वह इस योजना से संबंधित जानकारी श्रम विभाग के कार्यालय में आकर हासिल कर सकते हैं। शिविर में विश्वकर्मा, गुरजीत, आदित्य शर्मा, अंकित, सतिंदर, करण सिंह, सचिन, संजीव, मुकेश, चंद्रभान, अजीत, सुमित, संदीप, हरजीत, बॉनी, अरविंद समेत बड़ी संख्या में समाचारपत्र वितरकों ने पंजीकरण करवाया। इस मौके पर समाचारपत्र वितरक संघ के प्रधान अश्विनी कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितनी जल्दी पंजीकरण उतना कम अंशदान
श्रम विभाग की इंस्पेक्टर किरण वर्मा ने समाचारपत्र वितरकों को बताया कि जितनी कम उम्र में इस योजना के तहत पंजीकरण करवाया जाएगा उतना ही कम अंशदान देना होगा। यदि कोई 18 साल की उम्र में स्कीम से जुड़ेगा तो उसे न्यूनतम 55 रुपये देने पड़ेंगे। इसी तरह 29 साल की उम्र वाले को 100 रुपये और 40 साल वाले को 200 रुपये मासिक देने होंगे। यह अधिकतम अंशदान है। पेंशन योजना का फायदा पाने वाले को अंशदान की राशि 60 साल की उम्र तक जमा करवानी होगी। प्रीमियम जितना जमा करेंगे उतनी ही राशि सरकार भी सदस्य के नाम जमा करवाएगी।
सभी निभाएं अपनी भागेदारी
इस योजना में बहुत कम प्रीमियम पर तीन हजार की पेंशन मिलेगी। यह सरकार की एक अच्छी योजना है। समाचारपत्र वितरकों का पंजीकरण करवाने के लिए शिविर का आयोजित करना अमर उजाला प्रबंधन का सराहनीय कदम है। इसके लिए प्रबंधन का हर सदस्य बधाई का पात्र है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में सभी को अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। - अश्विनी कुमार, प्रधान समाचारपत्र वितरक संघ।
लाभार्थी बोले-अमर उजाला रखता है सबका ख्याल
- योजना में पंजीकरण बहुत सुखद एहसास रहा है। अमर उजाला हम लोगों का पूरा ध्यान रखता है।
- प्रीतम, समाचार पत्र वितरक।
भविष्य हुआ सुरक्षित
- पत्र वितरकों के लिए आयोजित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना से अखबार वितरक भी अपना भविष्य सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। - रॉकी, समाचार पत्र वितरक।
बेहद सराहनीय कार्य
- पेंशन पंजीकरण करवाना अमर उजाला की अच्छी पहल है। इस योजना का लाभार्थी बनाकर अमर उजाला ने बेहद सराहनीय कार्य किया है।
सचिन, समाचार पत्र वितरक।
शिविर से हुआ लाभ
- इस योजना का लाभ कैसे मिल सकेगा इसकी कोई जानकारी नहीं थी। आज शिविर में बिना किसी परेशानी के आसानी से पंजीकरण होने से काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। - नरेंद्र साजवान, समाचार पत्र वितरक।
हम भी हुए पेंशन के हकदार
पत्र वितरक हर परिस्थिति में जिम्मेदारी निभाते हैं। जिनके लिए सामाजिक सुरक्षा सबसे जरूरी है। अब हमें भी पेंशन मिल सकेगी। - गुरदीप सिंह, समाचार पत्र वितरक।

योजना से जुड़ना हुआ आसान
शिविर का आयोजन कर अमर उजाला ने समाचारपत्र वितरकों के लिए योजना से जुड़ना आसान कर दिया। दूसरे साथी भी योजना से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं। चंद्रभान, समाचार पत्र वितरक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed