फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Newly married woman beaten, case filed against seven

नवविवाहिता को पीटा, सात पर केस दर्ज

Wed, 17 Mar 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman beaten, case filed against seven
पंचकूला। नवविवाहिता से पांच लाख रुपये की मांग कर ससुराल पक्ष द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद, चचिया ससुर और शादी करवाने वाला बिचौलिया समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 28 जुलाई 2020 को सेक्टर-10 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। महिला के अनुसार शादी में उनके पिता ने दस लाख का दहेज दिया था। इसमें महिला के पिता ने दामाद को एक दो तोले सोने की चेेन, 6.5 ग्राम की अंगूठी, ससुर को एक अंगूठी, सास को एक तोले सोने के झुमके, गले का हार, चांदी की पायल, बिछुए, डबल बेड, बीस जोड़ी कपड़े, दस सेट साड़ी और अन्य सामान दिया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसको पति की शारीरिक कमजोरी का पता चला। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, सास, ससुर और परिवार के सब लोग मिलकर उस पर पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसको कई बार पीटा गया। महिला के अनुसार उसकी ननद भी उसे ताने देती थी। कई बार दहेज का दबाव बनाकर उसे घर से निकाल दिया गया गया। पति की नौकरी के बारे में भी बिचौलिए ने झूठ कहा। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed