फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Newly appointed Patwaris protest in Panchkula over their demands

Panchkula News: मांगों को लेकर नवनियुक्त पटवारियों का पंचकूला में प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed Patwaris protest in Panchkula over their demands
पंचकूला। अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के नवनियुक्त पटवारियों ने सोमवार को सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रेनी पटवारी निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित धरना स्थल सेक्टर-5 भेज दिया, जिसके बाद उन्होंने वहां शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रखा। प्रदर्शन कर रहे पटवारियों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें केवल 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो उनकी जरूरतों के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने बताया कि इस राशि में दैनिक खर्च और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही ट्रेनिंग अवधि के दौरान उन्हें किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा या मेडिक्लेम का लाभ भी नहीं मिल रहा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। प्रदर्शन में शामिल ट्रेनी पटवारी ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि ट्रेनिंग अवधि को डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष किया जाएगा और इसे सेवा अवधि में भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग की अवधि पूरी हुए एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसी कारण ट्रेनी पटवारियों में रोष है और वे प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक भू-अभिलेख से मुलाकात कर मांगों पर स्पष्ट निर्णय और समय-सीमा तय करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। ट्रेनी पटवारियों का कहना है कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें जल्द लागू किया जाना चाहिए। पटवारियों का यह आंदोलन राजस्व विभाग के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि पटवारी भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


-मुख्य मांगें

-ट्रेनिंग अवधि को घटाकर एक वर्ष किया जाए

-ट्रेनिंग अवधि को सेवा काल में शामिल किया जाए

-ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतनमान दिया जाए

-मेडिकल सुविधा और मेडिक्लेम उपलब्ध कराया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed