फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Year: Shimla trains full, toll jammed, due to people going to Shimla in the new year, there is more vehicular traffic on Panchkula-Shimla route

नया साल : शिमला की ट्रेनें फुल, टोल पर लग रहा जाम, नए साल में शिमला जाने वालों की वजह से पंचकूला-शिमला मार्ग पर अधिक है वाहनों का आवागमन

Sat, 01 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
New Year: Shimla trains full, toll jammed, due to people going to Shimla in the new year, there is more vehicular traffic on Panchkula-Shimla route
कालका। नया साल का जश्न मनाने के लिए शिमला जाने वालों की वजह से शुक्रवार को पंचकूला-शिमला रोड पर वाहनों का भारी आवागमन रहा। एक तरफ जहां सड़क मार्ग पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ देखने को मिली, वहीं दस जनवरी तक शिमला की सारी ट्रेनें फुल हैं। क्रिसमस, नया साल और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए इन दिनों शिमला के अलावा हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की तरफ भारी संख्या में लोगों का जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

कालका रेलवे स्टेशन से हिमाचल की दिलकश वादियों के बीच से होकर शिमला तक पहुंचने के सफर को यादगार बनाने के लिए सैलानियों की पहली पसंद कालका से चलने वाली टॉय ट्रेन होती है। सैलानियों की बढ़ती भीड़ के चलते भारी वेटिंग चल रही है। शिमला की तरफ जाने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखकर कालका रेलवे स्टेशन ने स्पेशल हॉली-डे ट्रेन की डिमांड अंबाला रेलवे मंडल को भेजी परंतु विभाग ने अभी तक हॉली-डे ट्रेन शुरू नहीं की। वहीं दूसरी तरफ टॉय ट्रेन में सीट न मिलने के चलते सैलानियों की टॉय ट्रेन के सुहाने सफर की हसरत दिलों में ही रह गई।
विज्ञापन

टोल प्लॉजा चंडीमंदिर से शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 30 हजार वाहन पिंजौर-शिमला की तरफ निकल चुके थे। टोल प्लॉजा पर पिंजौर शिमला की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण कुछ चालक टोल प्लॉजा से जल्दी निकलने के चक्कर में वीआईपी लेन से वाहन निकालने की कोशिश करते नजर आए। इस कारण जाम के हालात नजर आए। वाहन चालक सिक्योरिटी गार्ड से उलझते देखे गए। टोल प्लॉजा प्रबंधन का कहना है कि अन्य दिनों की तुलना में शिमला की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed