Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New Year: Mata's darshan will be on the lines of Navratri, VIP darshan of Mata will be done for 500 rupees

Panchkula News: नवरात्र की तर्ज पर ही नए साल पर भी मिलेंगे टोकन, 500 रुपये में माता के वीआईपी दर्शन

Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
New Year: Mata's darshan will be on the lines of Navratri, VIP darshan of Mata will be done for 500 rupees
पंचकूला। नववर्ष पर श्री माता मनसा देवी में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य वीआईपी भी माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र की तर्ज पर ही श्रद्धालुओं को नए साल पर भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

वीआईपी दर्शन के लिए टोकन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह 500 और 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। मंदिर परिसर के साथ ही दो जगह पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की गई है। नए वाहनों की पूजा मंदिर के पुजारी से कराने पर 500 और 1000 रुपये देने होंगे। यही व्यवस्था कालका स्थित काली माता मंदिर और चंडी माता मंदिर में भी लागू रहेगी।
विज्ञापन

हर साल नववर्ष पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। 500 रुपये का टोकन लेकर माता के वीआईपी दर्शन किए जा सकते हैं। टोकन वालों को वीआईपी गेट से लिफ्ट में गर्भ गृह तक लाया जाएगा। गर्भ गृह के दरवाजे पर मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं के लिए माता की पूजा करेंगे। इसके अलावा 100 रुपये के टोकन से भी वीआईपी गेट से इंट्री होगी। इससे श्रद्धालुओं को भीड़ में नहीं जाना पड़ेगा। मगर दर्शन सामान्य तरीके से ही करने होंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी सुदर्शन शर्मा ने बताया कि नए साल पर सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे, जो रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी से वाहन पूजा पर देने होंगे रुपये
नए वाहन की पूजा मंदिर परिसर में कराने के लिए भी विशेष तैयारी की गई है। अगर वाहन मालिक अपने साथ पंडित को लेकर आते हैं तो पूजा निशुल्क करा सकते हैं। अगर यह पूजा माता मनसा देवी मंदिर के पुजारी से कराई जाती है, तो दोपहिया वाहन के 500 और चारपहिया वाहन के 1000 रुपये देने होंगे। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग कराई जा सकती है।
सुरक्षा में जुटेंगे 350 जवान
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बॉडी कैमरे से लैस पुलिस के 350 जवान तैनात किए जाएंगे। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि ये पुलिस कर्मचारी वीआईपी गेट, मुख्य द्वार, पटियाला मंदिर, सामान्य प्रवेश द्वार पर तैनात किए जाएंगे। इनमें काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। सभी कैमरों की कंट्रोल रूम से निगरानी भी की जाएगी।
दो अस्थायी बस स्टैंड बनेंगे
श्री माता मनसा देवी में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के पास ही दो अस्थायी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। बसों में सवार होकर मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इससे काफी राहत मिलेगी। उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा और जल्द माता के दर्शन हो जाएंगे।
दो संस्थाएं कराएंगी जागरण
रात को दो संस्थाएं माता का जागरण करवाएंगी। इसमें पटियाला मंदिर और मां दुर्गा शक्ति सेवा समिति व माता मनसा देवी उत्सव समिति शामिल हैं। इस दौरान लखविंदर बब्बू श्रद्धालुओं को भजन सुनाएंगे। मां दुर्गा शक्ति सेवा समिति की ओर से आयोजित जागरण में तपोनिष्ठ अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन सुनाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। नए साल पर मंदिर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 घंटे डिस्पेंसरी खुली रहेंगी। पुलिस बस तैनात रहेगा तो दिक्कत आएंगी। - अशोक बंसल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed